Jodhpur Anita Chaudhary Murder Update (लोकेश व्यास, जोधपुर): राजस्थान के जोधपुर में ब्यूटी पार्लर की मालिक अनीता चौधरी की हत्या करके लाश के टुकड़े कर दिए गए थे। अब अनीता के मर्डर की गुत्थी और उलझ गई है। अनीता के पति और एक महिला का ऑडियो सामने आने के बाद CCTV फुटेज सामने आए हैं। इनमें अनीता और उसकी हत्या करने वाला गुलामुद्दीन नजर आ रहा है। एक फुटेज में अनीता ब्यूटी पार्लर से निकलकर ऑटो में बैठती दिखी और दूसरी फुटेज में आरोपी गुलामुद्दीन एक्टिवा पर बैठकर जाता था।
यह दोनों फुटेज जोधपुर जंक्शन के पास के हैं। यहां से गुलामुद्दीन ने बैग खरीदा था। बता दें कि इसके बाद अनीता की हत्या करके उसकी लाश को दफना दिया गया था। दफनाने से पहले उसकी लाश के टुकड़े किए गए थे। हत्या के आरोपी अनीता के पार्लर के सामने वाली दुकान के मालिक गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी आबिदा पर लगे हैं, जिन्होंने कर्ज उतारने के लिए अनीता के गहने लूटने के लिए साजिश रची, क्योंकि अनीता हर समय लाखों रुपये के गहने पहने रखती थी और इन्हीं गहनों के लिए अनीता को पती-पत्नी ने बहाने से घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें:27 घंटे, ड्रोन-एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर…जानें आतंकियों के खिलाफ क्या था भारतीय सेना का AI प्लान?
जानें क्या है मामला?
बता दें कि 26 अक्टूबर को अनीता अपने पार्लर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह न घर पहुंची और न ही उसका कोई सुराग लगा। पति ने 27 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अनीता के पड़ोसी गुलामुद्दीपर पर शक हुआ। पुलिस उसका पीछा करते हुए गंगाणा स्थित उसके घर तक पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसकी पत्नी आबिदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने उसके पति गुलामुद्दीन को दबोचा। आबिदा ने पुलिस को बताया कि उसका पति जुआरी है, इसलिए उन पर 10 लाख से ज्यादा का कर्ज था। इस कर्ज को उतारने के लिए ही उन्होंने अनीता को लूटने की साजिश रची। उसे घर बुलाकर लूटपाट करके उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:बंगाल में फिर डॉक्टर का ‘रेपकांड’, मरीज को बेहोश करके बार-बार लूटी आबरू, खींची तस्वीरें
गड्ढे में दबाई थी लाश
आबिदा ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उन्होंने अनीता को बहाने से घर बुलाया था। यहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया। जब वह बेहोश हो गई तो उसके गहने उतार लिए और गला घोंटकर उसे मार दिया। इसके बाद मीट काटने वाले चाकू से उसकी लाश के टुकड़े करके बोरे में भरे। बोरे को घर के बाहर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। आबिदा ने बताया कि गुलामुद्दीन करीब 25 साल से अनीता को जानता था। अनीता का रुटीन था कि वह अपने सभी गहने पहनकर ही घर से निकलती थी। काफी समय से उनकी नजर गहनों पर थी, इसलिए साजिश रचकर मौका मिलते ही उसे लूट लिया। बता दें कि मृतका अनीता के परिजन मामले में पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अनीता के पति मनमोहन चौधरी का कहना है कि गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी आबिदा को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! गर्भवती को छुट्टी नहीं दी, बच्चे की गर्भ में मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुआ घटनाक्रम?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines