दो पत्नियों के साथ रहने के लिए सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक काफी मशहूर हैं। उनके लाखों फैंस हैं, जो उनकी लाइफ में हो रहीं घटनाओं को लगातार फॉलो करते हैं। क्या हो अगर ऐसा ही कुछ अजब गजब मामला किसी और के साथ भी हो जाए? यकीनन मामला तो थोड़ा अटपटा सा लगता है ही। बस ऐसा ही कुछ देखने को मिला है राजस्थान के चुरू में भी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यहां एक लड़की को अपने ही जीजा से प्यार हो गया और देखते ही देखते जीजा साली का प्यार इस हद तक पहुंच गया कि दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। यानि जीजे को अगर राजस्थान का अरमान मलिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। लड़की अपनी चचेरी बहन के पति को ही अपना पति अब मान चुकी है। वहीं पति भी अब दोनों पत्नियों के साथ रहने के लिए तैयार है।
पहली पत्नी को नहीं है ऐतराज
साली का इस मामले पर कहना है कि उसकी बहन को अपने पति की दूसरी पत्नी से कोई ऐतराज नहीं है। वो अपनी चचेरी बहन के साथ अपने पति को शेयर करने के लिए तैयार हो गई है। गौर करने वाली बात ये है कि जीजा की पहली शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। साली ने बताया कि उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब जीजा कुछ वक्त विदेश बीताकर आया और उनकी मोबाइल पर उससे बातचीत होना शुरू हुई।
लड़की जीजा को अपनी बहन की शादी से पहले ही जानती थी। अब जीजा साली लिव इन रिलेशन में भी रहते हैं और पहली पत्नी को इससे कोई दिक्कत नहीं है।
पहली पत्नी को चाहिए जायदाद में हिस्सा
साली ने बताया है कि उसकी बहन को सिर्फ प्रोपर्टी में हिस्सा चाहिए। उसकी बहन को अपने पति के इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है। उसने कहा कि वो अपने जीजा को बहुत प्यार करती है और अब जीजा साली का ये रिश्ता पति पत्नी में भी बदलने जा रहा है।
हालांकि ये मामला सुनने में जितना सिंपल लग रहा है उतना है नहीं। बेशक दोनों बहनों को एक ही पति शेयर करने से कोई परहेज ना हो लेकिन दुनिया तो ऐसे रिश्ते को कभी सही नहीं ठहराएगी। यही वजह है कि जीजा साली ने एसपी आफिस में अपनी समस्या को सुनाकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines