Rajasthan Jhunjhunu Amit Ola Seat Result: राजस्थान में जिस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां अब कमल खिल गया है। झुंझुनू विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत गई है। कांग्रेस को यहां ‘अपने’ ने ही तगड़ी चोट दे दी है। पिछले साल लाल डायरी की वजह से चर्चा में आए कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद वह निर्दलीय ही मैदान में उतर गए थे। इसका सीधा फायदा बीजेपी को हुआ।
यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस उप चुनाव से पहले बीजेपी सिर्फ एक ही बार यहां चुनाव जीत पाई है जबकि एक बार जनता दल को जीत मिली है। साल 2008 से लगातार यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। मगर इस बार इतिहास बदल गया। कांग्रेस सांसद बृजेंद्र सिंह ओला लोकसभा चुनाव में जीतकर संसद पहुंच चुके थे और विधानसभा के रण में उनके बेटे अमित ओला मैदान में थे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट की लाइव अपडेट यहां देखें
मगर वह पिता की सीट नहीं बचा पाए। बीजेपी के राजेंद्र भांबू ने जीत दर्ज कर ली। जबकि अमित ओला दूसरे नंबर पर रहे। मगर जिन्होंने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया है, वो तीसरे नंबर के ‘खिलाड़ी’ हैं। कांग्रेस से बगावत करने वाले राजेंद्र सिंह गुढ़ा 38 हजार से ज्यादा वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। मतलब साफ है कि यही अंतर कांग्रेस को भारी पड़ गया।
क्या था लाल डायरी का मामला
पिछले साल राजेंद्र गुढ़ा ने सनसनीखेज दावे किए। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ के यहां छापा पड़ा। धर्मेंद्र अपनी दिनचर्या को एक लाल डायरी में लिखा करते थे। छापेमारी के दौरान गुढ़ा को यह डायरी निकालने के लिए कहा गया। गुढ़ा ने दावा किया उस वक्त उन्होंने चाकू से बालकनी की जालियां काटी और उन डायरियों को घर के पीछे फेंक दिया। उन्होंने खुलकर तो नहीं बोला लेकिन दावा किया कि इन डायरियों में विधायकों के लेन-देन का लेखा-जोखा है। हालांकि कांग्रेस ने इन सब आरोपों से इनकार किया। बाद में राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से निकाल दिया गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines