Rajasthan Jaipur Tanker Blast: राजस्थान के जयपुर में आज सुबह करीब 5 बजे भीषण हादसा हुआ। एक CNG से भरे ट्रक ने केमिकल से भरे टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में धमाका हो गया और आग भड़क गई। आस-पास की गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई, जिससे आग में जलकर 5 लोग मारे गए और 15 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे की चपेट में 20 से ज्यादा गाड़ियां आईं।
इनमें एक बस भी शामिल थी, जिसकी सवारियों ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचाई। एक फैक्ट्री ने भी आग पकड़ ली, जिसमें जलकर वह राख हो गई। हादसे के कारण अजमेर हाईवे से आवाजाही बंद कर दी गई है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हादसाग्रस्त गाड़ियों से लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री भजन लाल हादसाग्रस्त लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
स्कूल के बाहर पेट्रोल पंप के सामने हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बने पेट्रोल पंप के बाहर हुआ। टैंकर में ब्लास्ट के कारण उसमें भरा केमिकल सड़क पर बिखर गया, जिसमें लगी आग ने गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया। टैंकर के पीछे-पीछे आ रही स्लीपर बस भी जल गई है। हाईवे किनारे बनी फैक्ट्री की पाइप ने भी आग पकड़ ली, जिससे फैक्ट्री जल गई। घायलों का उपचार जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में चल रहा है।
30 से ज्यादा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और राज्यभर की पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसास्थल पर केमिकल और CNG की दुर्गंध के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी आई। वहीं आग के कारण आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया है, जिस कारण आम लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन झेलनी पड़ी। गनीमत रही कि आग की चपेट में पेट्रोल पंप नहीं आया।
ऐसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केमिकल से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर जा रहा था, लेकिन दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने जयपुर से आ रहे ट्रक ने अजमेर के लिए यूटर्न लिया तो टैंकर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टैंकर फट गया और केमिकल सड़क पर बिखर गया। टक्कर लगने से भड़की आग ने केमिकल और CNG को पकड़ लिया। करीब 500 मीटर दूर तक केमिकल फैला, जिससे आग भड़की और एक-एक करके गाड़ियों में धमाके साथ आग लगती गई।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
8 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
10 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
13 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines