लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या, राजस्थान पुलिस ने कराई आरोपियों की परेड

Elderly Woman Murdered In Jaipur: जयपुर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के आरोप में पुलिस ने बदमाशों की परेड कराई।

Couple Murdered in Tripura

सांकेतिक तस्वीर।

Elderly Woman Murdered In Jaipur: राजस्थान के जयपुर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। लूट के इरादे से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बीच बाजार सबके सामने इनकी परेड कराई।

विज्ञापन

क्या है मामला

बता दें, बुजुर्ग महिला की हत्या 16 जनवरी को हुई थी। पुलिस द्वारा परेड कराए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी गोपाल और उसके साथी बजरंग, दीन मोहम्मद, लकी और शाहरुख शामिल थे। गोपाल मृतक महिला की भाभी का गोद लिया हुआ भाई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन आरोपियों ने महिला को उसके घर में बंधक बनाया था। उन्हें अधमरा करने से पहले उनके हाथ और पैर बांध दिए थे और मुंह में कपड़ा ठूसा था। फिर लूटपाट के बाद हत्या कर फरार हो गए थे।

लूट के इरादे से की थी हत्या

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को टोंक जिले के मेहंदवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गोपाल और उसके साथियों ने कर्ज के चलते इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी वारदात के बाद रोडवेज बस से फरार हुए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ