Rajasthan: अलवर के बानसूर में मंगलवार शाम को एक नकाबपोश बदमाश किराना व्यापारी महावीर के काउंटर पर रंगदारी की पर्ची रखकर चला गया। व्यापारी की बानसूर में हरसौरा रोड़ पर किराणे की दुकान है। चिट्ठी रखने के बाद बदमाश ने बाहर जाकर दूकान पर एक फायर भी किया। दूकान के बाहर लगे सीसीटीवी में दो बाइकों पर चार बदमाश नजर आ रहे हैं।
यह लिखा था पर्ची में
बदमाश की ओर काउंटर पर रखी गई चिट्ठी में लिखा था कि पचास लाख रुपयों की मांग की जा रही है। एमपी माजरा और प्रदीप गहली जो हरियाणा जेल में बंद हैं, उनकी गैंग के सदस्य हैं। अगर मांग पूरी नहीं की जाती है तो घर में कोई सदस्य जिंदा नहीं बचेगा। चिट्ठी में आगे लिखा है कि जल्द से जल्द मांग को पूरा करें, हम उनकी गैंग के सदस्य हैं। अगर मांग पूरी करने में समय लगता है तो आपको और आपके परिवार को खत्म कर देंगे।
बदमाश ने दुकान पर की फायरिंग
बाजार में बदमाश द्वारा की फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। व्यापारी ने बताया कि दुकान पर शाम को ग्राहक थे इस दौरान एक नकाबपोश आया और काउंटर पर पर्ची रखकर चला गया। बदमाश ने बाहर जाकर दुकान एक फायर भी किया। पर्ची में लिखा था कि हम गैंग के सदस्य हैं और हमे 50 लाख की रंगदारी देना नहीं तो हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। व्यापारियों ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
46 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines