हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: पत्नी रूठकर मायके गई तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

विज्ञापन

Rajasthan: बूंदी के डाबी में फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकले युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक घरेलू समस्याओं से परेशान था। आए दिन उसका पत्नि से झगड़ा होता रहता था। इस कारण पत्नी पिछले 2 महीने से पीहर में थी।

डाबी में रविवार सुबह युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। डाबी थाने के एसआई ने बताया कि सूचना मिली कि घूमर होटल के पास आम के पेड़ पर युवक फंदे पर लटका हुआ है। मृतक की पहचान मेघवाल मोहल्ला निवासी सुरेश मेघवाल पुत्र महावीर मेघवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी युवक के परिजनों को दी। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई पत्थर की फैक्ट्री में काम करता था। वह काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। इस बीच उसने शराब पीना शुरू कर दिया।

पत्नी अनबन के चलते था परेशान

वहीं मृतक के पिता ने बताया कि सुरेश और उसकी पत्नी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। इसलिए उसकी पत्नी पिछले 2 महीने से पीहर गई हुई थी। इसके चलते वह तनाव में रहने लगा और उसने शराब पीना शुरू कर दिया।
परिजनों के अनुसार युवक सुबह फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला था। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमाॅर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola