Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया, जब डिलीवरी के बाद कथित तौर पर दो नवजात शिशु आपस में बदल गए. इसकी जानकारी होने के बाद दोनों के परिजनों में विवाद हो गया. हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया. हालांकि अस्पताल की तरफ से बताया गया कि दोनों परिजनों को सही बच्चे ही दिए गए हैं. इसके बाद भी दोनों परिजनों को यकीन नहीं हुआ. दोनों ही परिजनों की तरफ से डीएनए जांच की मांग की गई है.
एक लड़का और एक लड़की का हुआ था जन्म
हाथीपोल पुलिस स्टेशन अधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि उदयपुर के एमबी अस्पताल में कथित तौर पर नवजात शिशुओं की अदला-बदली की घटना की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि ‘अस्पताल में मंगलवार रात दो महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था. जिसके बाद एक लड़का और एक लड़की का जन्म हुआ था. किसी असमंजस के कारण शिशुओं की अदला-बदली हो गई थी. बाद में जब स्पष्ट हुआ तो परिजनों को बताया गया कि अदला-बदली हो गई है. जिसके बाद परिजनों के बीच विवाद हुआ था. इस मामले में दोनों परिजनों ने DNA कराने की मांग की है. जिससे असमंजस दूर हो सके.’
अस्पताल में हुआ हंगामा
बुधवार देर रात राजस्थान के उदयपुर स्थित एमबी अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर दो महिलाओं को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था. बताया गया है कि इसके बाद दोनों महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया था. किसी असमंजस के कारण कथित तौर पर दोनों बच्चों की अदला-बदली हो गई थी. जानकारी होने पर दोनों परिजनों के बीच विवाद हो गया और हंगामा होने लगा. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की. पुलिस ने दोनों परिजनों को समझाया और फिलहाल जिस परिजन के पास जो बच्चा है उसे दे दिया गया. पुलिस ने परिजनों से कहा कि जब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आती तब तक परिजन बच्चों की देखभाल करेंगे.
यह भी पढ़ें- कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बड़ा एक्शन, तमिलनाडु से कंपनी मालिक रंगनाथन को किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines