हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, कार और टेंपो की आमने सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Rajasthan road accident: राजस्थान में गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर रोड पर मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में स्विफ्ट कार सवार और टेंपो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

विज्ञापन
सड़क हादसा

Rajasthan road accident: राजस्थान में गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर रोड पर मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में स्विफ्ट कार सवार और टेंपो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है

गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर रोड पर शनिदेव मंदिर के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आमने-सामने से टकरा गए. टक्कर की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की. बताया गया है कि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को गंगापुर सिटी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया.

3 लोगों की मौत, 6 घायल

बताया गया है कि इस हादसे में 55 वर्षीय गिर्राज मीणा, राम कल्याण गुर्जर और मानसिंह गुर्जर की मौत हो गई, जबकि मोहन, फूल कंवर, प्रदीप, बच्चन गुर्जर, मकसूद और बने सिंह मीणा का गंगापुर सिटी अस्पताल में इलाज जारी हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जयपुर के अस्पताल में कैसे भड़की आग? देखें क्या बोले अस्पताल के प्रभारी-पुलिस और गृह राज्य मंत्री बेड़म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola