Rajasthan Hindi News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने लोगों को लुभाने के लिए वादे करना शुरू कर दिए हैं। राजस्थान सरकार ने 300 रुपये प्रति माह के किराए पर सरकारी आवास देने का फैसला किया है। इसके लिए किराएदार और सरकार के बीच रेंट एग्रीमेंट तैयार किया जाएगा।
रेंट एग्रीमेंट में इस प्रकार की शर्ते जोड़ी जाएगी कि किरायेदार उस संपति का स्वामी बन जाए और बकाया राशि का ही भुगतान करना पड़े।
3 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार होंगे पात्र
शहरी और आवास विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है वे सभी परिवार इस योजना में पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में आवासन मंडल योजना के तहत बनाए गए कई मकान वर्षों से खाली पड़े हैं। इस योजना के माध्यम से उनका उपयोग किया जा सकेगा।
राज्य के अजमेर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा समेत अनेक जिलों में कई आवास वर्षों से खाली पड़े हैं।
पहले आओ-पहले पाओ स्कीम के तहत दिए जाएंगे घर
अधिकारियों की मानें तो इस योजना को ’पहले आओ-पहले पाओ’ स्कीम के तहत बांटा जाएगा। इन मकानों में सभी प्रकार बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारों की मानें तो कांग्रेस सरकार लोगों को लुभाने के लिए प्रलोभन भरे वादे कर रही है।
इस योजना को धरातल में उतरने में ही काफी वक्त लग जाएगा। ऐसे में यह योजना भी मुख्यमंत्री डिजिटल योजना की तरह ही कागजी योजना बनकर रह जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines