Rajasthan Hindi News: कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सीकर के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अनेक कार्यकर्ता और नेता साथ रहे।
खाटूश्याम पहुंचे रंधावा ने कहा कि यहां आकर मुझे काफी सुकून मिला। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रभारी बनकर पहली बार यहां आया तो मैंने उनसे खाटू श्याम में दर्शन की इच्छा जाहिर की थी।
रंधावा ने कहा कि उन्होंने बाबा से भारत की खुशहाली और तरक्की की कामना की। रंधावा ने कहा कि हिंदूस्तान एक ऐसा देश है जो हर धर्म और जाति का सत्कार करता है। हमें भी भगवान श्री कृष्ण के पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
विधानसभ चुनाव कांग्रेस पार्टी जितेगी
विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खाटूश्याम के दर से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। ऐसे में निश्चित है कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में अगले चुनाव जीतेगी। दर्शन व्यवस्था में हुए बदलाव पर उन्होंने कहा कि मैं मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त करता हूं। जहां लोगों को की भीड़ को संभालना इतना भारी होता है वहां मंदिर कमेटी इतने अच्छे तरीके से अच्छे दर्शन करवाती है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines