Rajasthan Hindi News: गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ से जयपुर लाई थी। जयपुर पुलिस गैंगस्टर से जीक्लब में हुई फायरिंग के संबंध में पूछताछ कर रही है। जयपुर पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गैंगस्टर का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क होने की बात सामने आई है। इसकी गैंग ने पाकिस्तान से हथियार भी मंगवाए थे।
विदेशी हथियारों का करता था इस्तेमाल
लाॅरेंस से IB के अफसरों ने शनिवार को जयपुर में पांच घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो NIA के पास लाॅरेंस के पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर पहले से जानकारी थी। पहले भी NIA करीब एक महीने तक लाॅरेंस से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी को पता चला कि लाॅरेंस की गैंग हैंडमेड हथियारों का इस्तेमाल नहीं करती है। बल्कि उनके पास जो भी हथियार है वह विदेशी है। ये हथियार तस्करी पर लाए जाते हैं।
जयपुर पुलिस कर रही पूछताछ
गैंगस्टर लाॅरेंस 5 दिनों से जयपुर पुलिस की रिमांड पर है। लाॅरेंस को 16 फरवरी को वीसी के जरिए कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने 7 दिन का रिमांड दिया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस कोर्ट से रिमांड की मांग कर सकती है। लाॅरेंस के खिलाफ जयपुर में एक दर्जन से अधिक फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। बता दें कि जवाहर सर्किल थाने में लाॅरेंस से पूछताछ की जा रही है।
मूसेवाला हत्याकांड के बाद चल रहा रिमांड पर
बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड के बाद से लाॅरेंस लगातार पुलिस रिमांड पर चल रहा हैं। लाॅरेंस के खिलाफ पूरे देश में इतने मामले दर्ज हैं कि किसी न किसी राज्य की पुलिस उसे रिमांड पर लेती रहती है। लॉरेंस के मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस ने एक महीने तक उसे रिमांड पर रखा था। जिसके बाद NIA ने लॉरेंस को पंजाब से रिमांड पर लेकर दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ की थी।
राजू ठेहट हत्याकांड में भी नाम आया था सामने
सीकर के राजू ठेहट हत्याकांड में भी लाॅरेंस का नाम सामने आया था। गैंगस्टर राजू ठेहट को लाॅरेंस के गुर्गे रोहित गोदारा ने मरवा दिया था। सूत्रों की मानें तो लाॅरेंस ने रोहित गोदारा और रितिक बाॅक्सर की लोकेशन को लेकर जानकारी नहीं होना बताया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines