Rajasthan Hindi News: राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए टोंक में ओवैसी 19 फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगे। ओवैसी यहां की जामा मस्जिद में लोगों के बीच नमाज भी अदा करेंगे। पार्टी के स्टेट कन्वीनर जमील कुरैशी ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में 30 से 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
लोगों के बीच जाकर नमाज भी पढेंगे
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम राजस्थान में राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है। ओवैसी स्वंय को मुसलमानों का हिमायती बताते है। उनकी पार्टी 2019 के बाद हुए सभी विधानसभा चुनाव लड़ी है। राजस्थान के टोंक में भी वह इसी आधार पर काम कर रहे हैं।
उनकी पार्टी के स्टेट कन्वीनर ने बताया कि पार्टी के 1 लाख से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। हम सब उन सीटों पर काम कर रहे हैं, जहां से पार्टी को चुनाव लड़ना है।
हम विकास के दावे पर चुनाव लड़ेंगे
पार्टी के स्टेट कन्वीनर ने बताया कि कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है, वहां हार का ठीकरा हम पर फोड़ती है, जबकि वो अपनी कमियां नहीं देखती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन कांग्रेस ने हार का ठीकरा हम पर फोड़ा।
कांग्रेस को यूपी में 400 में से महज 2 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस जनहित के मुद्दों से भटक गई है। इनके नेता जनता की समस्या नहीं सुनते हैं और फिर जीतने की उम्मीद रखते हैं। जनता काम देखती है। हम विकास के दावे पर चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines