Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। ये फैसला पेपर लीक मामले में सुनाया गया है। इस मामले में कई ट्रेनी सब इंस्पेक्टर भी शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था।
859 पदों के लिए हुआ था एग्जाम
राजस्थान HC ने आज जिस एग्जाम को कैंसिल करने का फैसला सुनाया है, वे SI भर्ती 2021 का है। इसमें 859 पदों के लिए परीक्षा दी गई थी। इसके बाद पेपर लीक होने की खबर सामने आई, जिसकी जांच में कई ट्रेनी एसआई का नाम भी सामने आया। एक साल पहले अगस्त के महीने में ही इस भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई थी। अब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला सुना दिया है, जिससे छात्रों ने राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें: बिहार सिपाही बहाली परीक्षा रद्द, 7 अक्टूबर से होने वाले एग्जाम भी कैंसिल, वजह आई सामने
14 अगस्त को हुई थी सुनवाई
जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने 14 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सरकार भी इस परीक्षा को कैंसिल कराना नहीं चाहती थी। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हो गया था, वो भी इसको लेकर विरोध कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पेपर लीक मामले में 54 ट्रेनी SI, सिलेक्ट हुए 6 कैंडिडेट और 8 फरार अभ्यर्थी का भी नाम था।
क्या था पेपर लीक का पूरा मामला?
2021 में 859 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें खबर सामने आई कि एग्जाम से पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसके साथ ही कई डमी परीक्षार्थी भी इसमें शामिल थे। इस सारी शिकायतों के बाद सरकार ने SOG को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दी थी।
ये भी पढ़ें: बिहार में 21 हजार नौजवानों का करियर दांव पर, ब्लूटूथ डिवाइस से चीटिंग कर थे सिपाही परीक्षा के अभ्यार्थी
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines