बिहार में 21 हजार नौजवानों का करियर दांव पर, ब्लूटूथ डिवाइस से चीटिंग कर थे सिपाही परीक्षा के अभ्यार्थी

बिहार में 21 हजार नौजवानों का करियर दांव पर, ब्लूटूथ डिवाइस से चीटिंग कर थे सिपाही परीक्षा के अभ्यार्थी

(अमिताभ ओझा )

विज्ञापन

Bihar Constable Exam : बिहार में 1 अक्टूबर को हुई, सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान दर्जनों अभ्यार्थियों समेत 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पूरे प्रदेश में 61 एफआईआर दर्ज की गई हैं, ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिहार सरकार, रविवार 1 अक्टूबर को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द करेगी?

विज्ञापन

ब्लूटूथ डिवाइस से की जा रही थी चीटिंग

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अनियमितता का आलम यह रहा कि कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों के पास से आंसर शीट मिली हैं, जिससे लगता है कि पेपर लीक किया गया है, यही नहीं कई सेंटरों से परीक्षार्थियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस भी मिली हैं। गिरफ्तार परीक्षार्थियों ने बताया है कि परीक्षा माफियाओं ने इसके लिए छह लाख रूपए लिए थे।

विज्ञापन

61 एफआईआर की गईं दर्ज

परीक्षा में धांधली को लेकर आर्थिक अपराध यूनिट(Economic Offenses Unit) ने सभी जिलों में हुई गड़बड़ियों से सम्बंधित मामलों को देखना शुरू कर दिया है, यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों में दर्ज 61 एफआईआर को टेकओवर कर सकती है, इसके लिए ईओयू में टीम का गठन किया गया है, जल्द ही वह सभी मामलों को टेकओवर करके मामलों की जांच शुरू करेंगी।

रविवार को आयोजित की गई परीक्षा

आपको बता दें कि बिहार पुलिस में 21 हजार 391 पदों पर सिपाही की नियुक्ति के लिए रविवार को पूरे बिहार में परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार के 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्रों पर पांच लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ