---विज्ञापन---

राजस्थान में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान, 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। मानसून के कमजोर पड़ने से दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक […]

---विज्ञापन---

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। मानसून के कमजोर पड़ने से दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

चूरू में 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जयपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद एरिया में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में दिन में तेज धूप रही, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में दिनभर तेज धूप रही। हालांकि यहां पश्चिमी हवाओं के कारण उमस से थोड़ी राहत रही। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान की बात करें तो शुक्रवार को चूरू सबसे गर्म रहा। जिले में दिन का सबसे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी बेल्ट जोधपुर, बाड़मेर, जालोर में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे ही रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-राजस्थान में जल जीवन मिशन के अधिकारियों के घर ED की रेड, करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप

10 शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर

शुक्रवार को राज्य के 10 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कोटा का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इसी प्रकार जयपुर, पिलानी, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू और अजमेर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा। प्रदेश में भले ही पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर रहा हो, लेकिन ओवरऑल बारिश 11 फीसदी ज्यादा हो चुकी है। पूरे प्रदेश में मानसून सीजन में 1 जून से 1 सितंबर तक 376MM बारिश होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक 416.3MM बारिश हो चुकी है। हालांकि प्रदेश के कुछ ऐसे जिले भी हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2023 12:09 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola