गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम का सफर होगा आसान, जल्द मिलेगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस

खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले भक्तों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, हरियाणा और राजस्थान सरकार एक साथ मिलकर मंदिर में दर्शन के लिए नई हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है।

Helicopter taxi service

खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, जल्द ही गुरुग्राम से खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन करना आसान हो जाएगा। अभी जो दर्शन के लिए घंटों का समय लगता है, वह भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक नई हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है, जिससे लंबी और थकाऊ सड़क यात्रा से आराम मिल सकेगा। इसमें गुरुग्राम से खाटू श्याम या सालासर धाम की यात्रा में सड़क मार्ग से 5 से 6 घंटे लगते हैं, इसको काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन

सुविधाजनक होगी यात्रा

तीर्थ यात्रा के लिए यह कदम एक गेम-चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। गुरुग्राम से खाटू श्याम या सालासर धाम की यात्रा में सड़क मार्ग से 5 से 6 घंटे लगते हैं और तीर्थयात्रा के सीजन में यह ज्यादा भीड़ के चलते इसका समय और भी ज्यादा बढ़ जाता है। नई हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा का उद्देश्य यात्रा के समय को काफी कम करना है, जिससे यह 1 से डेढ़ घंटे से भी कम समय का हो जाएगा। इसकी शुरुआत हरियाणा और राजस्थान दोनों की मिलकर कर रहे हैं। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल और राजस्थान के मंत्री गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से इस योजना का ऐलान किया है।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर टैक्सी के फायदे

हेलीकॉप्टर टैक्सी से इन मंदिरों में लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही इससे होटल, दुकानें और परिवहन सेवाओं समेत स्थानीय व्यवसायों को भी फायदा मिलेगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। हेलीकॉप्टर मार्गों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए बुनियादी ढांचे को आखिरी रूप देने के लिए कई मीटिंग्स पहले ही की जा चुकी हैं। इसमें हेलीपैड और यात्री लाउंज बनाए जाएंगे, जिसमें सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके अलावा, भविष्य में गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ तक हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी का विस्तार करने की योजना भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ