Hanumangarh Road Accident 7 people died of family: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना ओवरटेक करते समय कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत से हुई। हादसे में मां, दो बेटे, दो बहुएं, पोता और पोती की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कार और ट्रक में टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र के नोरंगदेसर के पास शनिवार रात में कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगढ़ एसपी और एसडीएम दुर्घटना स्थल पहुंचे है। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
समारोह से घर लौट रहे थे
पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब परिवार एक समारोह से घर लौट रहा था। इस घटना को लेकर एसएचओ वेद पाल ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान परमजीत कौर (60), खुशविंदर सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर, बेटा मनजोत सिंह और रामपाल (36) उसकी पत्नी रीना एवं बेटी रीता के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि घायलों की पहचान आकाशदीप सिंह और मनराज कौर के रूप में हुई है, जिसको बीकानेर के एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में धर्मगुरुओं का दबदबा, कहीं से खुद लड़ रहे चुनाव तो कहीं आशीर्वाद लेने आ रहे बड़े नेता
टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद कार में सवार बच्चों महिलाओं और आदमियों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक युवती की हालत खराब होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। साथ ही एक 3 वर्षीय बच्ची को कम चोटें लगी हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines