Rajasthan Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसी लव स्टोरी और हत्याकांड राजस्थान के अलवर जिले में देखने को मिला है। मेरठ के सौरभ राजपूत की तरह हंसराम की हत्या कर दी गई। सौरभ की तरह हंसराम का शव भी नीले ड्रम में मिला। सौरभ के शरीर के 4 टुकड़े करके ड्रम में भरे गए थे और सीमेंट से सील कर दिया गया था। हंसराम का गला रेतकर हत्या करके ड्रम में भरकर ऊपर से नमक डाल दिया गया, ताकि शव गल जाए। मुस्कान और साहिल की तरह लक्ष्मी और जितेंद्र भी हत्या करके फरार हो गए।
यह भी पढ़ें दिल्ली की सड़कों पर गला घोटू गैंग का आतंक, CCTV में कैद लूटपाट की घटना
17 अगस्त को मिला था हंसराम का शव
अलवर जिले के किशनगढ़बास DSP राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव खैरथल में 17 अगस्त की शाम को आदर्श कॉलोनी में एक घर से नीले रंग के ड्रम में युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान हंसराम के रूप में हुई है और उसकी हत्या का आरोप पत्नी लक्ष्मी और उसके प्रेमी जितेंद्र पर लगा है। लक्ष्मी और जितेंद्र हत्या के बाद से ही फरार हैं। हंसराम के 3 बच्चों को भी लक्ष्मी साथ ले गई है। जितेंद्र मकान मालिक का बेटा है। हंसराम की लाश छत पर रखे नीले ड्रम में मिली। गला धारदार हथियार से रेता हुआ था और शव को गलाने के लिए ड्रम में नमक डाला हुआ था।
यह भी पढ़ें दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और 2 बच्चियों की हत्या कर फरार हुआ शख्स
नाम बदलकर किराये पर लिया था मकान
DSP ने बताया कि लक्ष्मी को इंस्टाग्राम रील्स बनाने का शौक था और छत पर वह अकसर रील्स बनाती लोगों को नजर आती थी। यह जानकारी उसकी मकान मालकिन मिथिलेश और पड़ोसियों ने दी। मिथिलेश ने ही ड्रम से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। मिथिलेश ने ही पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले की मृतक परिवार संग रहने के लिए उसके घर आया था। मिथिलेश का बेटा जितेंद्र ही परिवार को लाया था और उसके कहने पर ही मकान उन्हें किराये पर दिया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि मृतक का असली नाम हंसराम और उसकी पत्नी का नाम लक्ष्मी है। उसे तो इनका नाम सूरज और सुनीता बताया था। पुलिस को आधार कार्ड मिला तो दोनों का असली नाम पता चला।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-ग्वालियर में बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग, सीआईडी ने गिरफ्तार किए 6 साजिशकर्ता
ईंट भट्ठे पर मिले थे जितेंद्र और हंसराम
DSP ने बताया कि आरोपी जितेंद्र की मां मिथिलेश की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। हंसराम भिंडूसी गांव का निवासी था। उसकी मुलाकात जितेंद्र के साथ ईंट भट्ठे पर हुई थी। जितेंद्र ईंट भट्ठे पर मुनीम था। हंसराम और लक्ष्मी वहां मजदूरी करते थे। बारिश होने के कारण ईंट भट्ठा ठप हो गया था। इसलिए जितेंद्र ने उन्हें अपने घर रहने की जगह थी। छत पर बने कमरे में हंसराम-लक्ष्मी और 3 बच्चे रहते थे। हंसराम 1500 रुपये किराया देता था, लेकिन उसे पता नहीं था कि जितेंद्र के साथ लक्ष्मी के प्रेम संबंध थे।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines