राजस्थान में तबादलों से प्रतिबंध हटा, नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

Rajasthan News: राजस्थान की बीजेपी सरकार ने नये साल पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए ट्रांसफर से बैन हटा दिया है। हालांकि शिक्षा विभाग में अभी यह बैन जारी रहेगा।

Bhajanlal Sharma

Rajasthan Government Remove Ban: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। एक जनवरी से 10 जनवरी तक के लिए यह बैन हटाया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग के तबादलों पर बैन रहेगा। ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले अभी नहीं होंगे। राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में तबादले नहीं होंगे। वहीं वोटर लिस्ट के अपडेशन में लगे कर्मचारियों का तबादला भी 7 जनवरी तक नहीं होगा। इन कर्मचारियों के तबादले 8 तारीख से होंगे। ऐसे में इनके लिए बैन केवल 3 दिन ही खुला रहेगा।

बता दें कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के बनने के बाद दूसरी बार तबादलों से बैन हटाया गया है। बीजेपी के विधायक और नेता लंबे समय से तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे थे। सीएम के साथ विधायकों की फीडबैक बैठकों में भी तबादलों से जल्द बैन हटाने की मांग उठाई गई थी।

शिक्षकों के तबादले अटके

तबादलों में इस बार भी सत्ताधारी पार्टी केे नेताओं और विधायकों की डिजायर काम आएगी। इसके अलावा बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों की डिजायर भी चलेगी। अनुमान के अनुसानर करीब 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी इधर-उधर होंगे। मेडिकल, ऊर्जा, पुलिस और पीएचईडी में सबसे ज्यादा तबादले होने के आसार हैं।

ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर काफी समय से पाबंदी है। पिछली गहलोत सरकार के समय भी ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले नहीं हुए थे। कई शिक्षक संगठन पिछले काफी समय से तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ