Rajasthan Government New Scheme for Girl Student: राजस्थान सरकार ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस योजना के तहत लड़कियों को 1 लाख रुपए तक की धनराशि दी जाएगी। राजस्थान सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदनों की भी मांग की है। तो आइए जानते हैं कि किन लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा और वो कैसे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं?
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
राजस्थान सरकार की इस योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए तमाम अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को 20 दिसंबर तक का समय दिया गया है। यह योजना 8वीं, 10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए लागू की जाएगी।
यह भी पढ़ें- US Student Visa चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें, जानें इंटरव्यू कब और कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?
कैसे होगा आवेदन?
बालिका शिक्षा फाउंडेशन के सचिव तेजपाल का कहना है कि सभी जिले के अधिकारियों को आवेदन से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। शाला दर्पण के जरिए अधिकारी चयनित बालिकाओं का ऑनलाइन आवेदन अपलोड करेंगे। छात्राओं का आवेदन बेनिफिशियरी स्कीम पोर्टल पर मौजूद रहेगा, जिसके आधार पर छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
किसे मिलेंगे कितने पैसे?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8वीं, 10वीं और 12वीं की टॉपर छात्राओं को यह धनराशि दी जाएगी। इस स्कीम के तहत 8वीं में टॉप करने वाली छात्रा को 40 हजार रुपए और 10वीं में टॉप करने वाली छात्राओं को 75 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 12वीं की छात्राओं को 1 लाख रुपए की धनराशि के साथ-साथ पुरस्कार में स्कूटी भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन: 1.80 करोड़ छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा? 6,000 करोड़ रुपये जारी
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines