Jaipur News: (केजे श्रीवत्सन, जयपुर) राजस्थान सरकार आने वाले विधानसभा सत्र में धर्मांतरण विरोधी बिल लाएगी। जिसमें 1 से 5 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। नाबालिग का जबरन धर्मांतरण कराने पर 3 से 10 साल की सजा का प्रावधान होगा। गुजरात, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों में बने कानून को मिलाकर इसके प्रावधान तैयार किए जा रहे हैं। लव जिहाद और धर्म बदलकर गलत फायदा उठाने वालों पर अब कार्रवाई होगी। उपचुनाव की आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को राजस्थान सरकार की पहली कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में बड़े फैसले लिए गए।
यह भी पढ़ें:सूरत में खाना पकाने में देरी पर पिता ने खोया आपा, कुकर से हमला कर बेटी को मार डाला
धर्मांतरण विरोधी बिल को पास कर दिया गया है, बजट सत्र में बिल सदन में रखा जाएगा। अब लालच या धमकी देकर धर्म परिवर्तन करवाना अपराध होगा। अगर कोई शख्स लालच देकर एससी-एसटी और नाबालिग को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता है तो 10 साल की सजा मिलेगी। पहली बार जबरन धर्म परिवर्तन मामले में दोषी साबित होने पर 1-5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। मर्जी से धर्म परिवर्तन के लिए 2 महीने पहले कलेक्टर को सूचित करना होगा। यह प्रक्रिया सबके लिए जरूरी होगी।
लव जिहाद को भी परिभाषित किया गया है। अगर कोई शख्स धर्म परिवर्तन शादी के मकसद से करता है तो लव जिहाद माना जाएगा। इसके लिए भी कई प्रावधान तय किए गए हैं। राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य में अवैध धर्मांतरण रोकने के संबंध में कोई विशिष्ट कानून नहीं है। इसलिए मंत्रिमंडल की बैठक में विचार कर इसके प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया था।
कॉन्स्टेबल भर्ती के नियम बदले
राजस्थान सरकार ने RAC कॉन्स्टेबल भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया है। बीकानेर और भरतपुर को विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला लिया गया है। वहीं, 9 नीतियों को मंजूरी प्रदान की गई है। आरएसी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब योग्यता 12वीं पास कर दी गई है। पहले 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते थे। मेवाड़ भील कोर में भर्ती के लिए भी अब 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में सिपाही भर्ती नियमों में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश… हमले पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज?
वहीं, राजस्थान पुलिस में भर्ती के लिए पहले ही आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी था। लेकिन आरएसी और मेवाड़ भील कोर में छूट थी। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान की गई है। इसका कार्यकाल 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2030 तक रहेगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines