राजस्थान सरकार ने छात्र संघ चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हाई कोर्ट में लिखित में इसकी जानकारी दी। सरकार ने बताया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुसार सत्र शुरू होने के 8 हफ्ते के भीतर चुनाव करवाया जाना था, लेकिन वह नहीं करवा पाई। इसीलिए इस सत्र में यह फैसला लिया गया है।
सरकार ने राजस्थान के कई यूनिवर्सिटी के कुल गुरुओं की रिपोर्ट का भी हवाला दिया और कहा कि यूनिवर्सिटी के कुलगुरु भी नहीं चाहते हैं कि अब छात्र संघ चुनाव हो।
कुछ दिन पहले हुआ था प्रदर्शन
बीते दिनों जयपुर में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया था। उसमें कई छात्र नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया था। इसके अलावा इस प्रदर्शन में छात्र नेताओं के साथ राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे। इस प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने छात्रों को भगाने के लिए वाटर कैनन इस्तेमाल किया था। कुछ को तो पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें, इससे पहले भी अजमेर समेत अन्य जिलों में भी कई बार प्रदर्शन हो चुका है। छात्रों ने कहा था कि अगर इलेक्शन नहीं होंगे तो आंदोलन तेज होगा।
सरकार चुनाव के लिए नहीं तैयार
छात्रों के प्रदर्शन के बाद भी सरकार चुनाव के तैयार नहीं है। सरकार के मंत्रियों के मुताबिक, छात्रसंघ चुनावों के मुद्दों पर अभी यूनिवर्सिटी या कॉलेज प्रशासन फैसला लेने की किसी भी स्थिति में नहीं है। वहीं, कांग्रेस और छात्र संगठनों ने आरोप लगाया था कि सरकार छात्रों के गुस्से से डरी-सहमी है। इसलिए सरकार अभी इलेक्शन नहीं करवाना चाहती है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला DRDO का गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार, भारत के हर मूवमेंट की देता था जानकारी
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines