राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश में बूचड़खाने और नॉनवेज की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि जैन धर्म के त्यौहार के चलते 28 अगस्त और 6 सितम्बर 2025 को प्रदेश में बूचड़खाने और नॉनवेज की दुकानें बंद रहेंगी।
धार्मिक संगठनों की मांग पर जारी किया आदेश
राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश में बताया कि 28 अगस्त (पर्युषण पर्व) और 6 सितंबर (शनिवार, अनंत चतुर्दशी है। इन दोनों दिनों में पूरे प्रदेश में नॉनवेज की दुकानें, बूचड़खाने, अंडे बेचने वाले ठेले और दुकानें बंद रहेंगी। अब तक केवल बूचड़खाने, मटन और चिकन की दुकानें ही इन पर्वों पर बंद रहती थीं। लेकिन इस बार अंडे की बिक्री पर भी रोक रहेगी। यह निर्णय धार्मिक संगठनों की मांग को देखते हुए लिया गया है।
जयपुर में 1000 से ज्यादा अंडे की दुकानें
भजनलाल सरकार अंडे की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ जब अंडे की दुकानों और ठेले को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जयपुर में अंडे की 1000 से ज्यादा दुकानें और ठेले हैं। आदेश के मुताबिक, इन सभी को 2 दिनों तक दुकानों और ठेले को बंद रखना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: 3 दिन में तीसरा पति…नीले ड्रम में फिर मिली लाश, पत्नी और जीजा फरार
धार्मिक संगठनों की मांग पर पुलिस ने लिया फैसला
भजनलाल सरकार ने धार्मिक संगठनों की मांग पर यह फैसला लिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले धार्मिक संगठनों ने सरकार से 28 और 6 सितम्बर को नॉनवेज की दुकानों को बंद किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने सोमवार को मांग को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किया है। सरकार ने ‘इस बार अंडा विक्रेताओं को भी 2 दिनों तक दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: ‘मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे हैं’, BJP विधायक का बयान हुआ वायरल
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
इस फैसले को लेकर प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यानी तय तारीखों पर पूरे राजस्थान में नॉनवेज की दुकानों और बूचड़खानों के शटर बंद रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines