Rajasthan: नासिर जुनैद हत्याकांड मामले में अब तक राजस्थान पुलिस के हाथ खाली ही है। गिरफ्तार रिंकु सैनी के अलावा पुलिस अभी तक केवल आरापियों को नामजद ही कर सकी है। बता दें कि इससे पहले इस मामले में पुलिस ने पहले 5 आरोपियों को नामजद किया था। राजस्थान पुलिस इस मामले में हरियाणा पुलिस की भी मदद ले रही है। इस सबके बीच सीएम अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से बात की।
हरियाणा सीएम ने दिया मदद का आश्वासन
फोन पर हुई बातचीत की जानकारी सीएम ने स्वंय ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भरतपुर के गोपालगढ़ के दो युवकों की हत्या के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बात की। उन्होंने जांच एवं कार्रवाई में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राजस्थान पुलिस हरियाणा पुलिस के साथ संपर्क में है और दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कार्रवाई कर रही है। पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1627704942403403777?cxt=HHwWgoDSsa3B4pYtAAAA
डीजीपी बोले- आरोपियों से मारपीट की खबरें निराधार
सीएम ने हरियाणा में आरोपियों के घर पर परिजनों से मारपीट की घटना पर भी अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के डीजीपी ने यह स्पष्ट किया कि मारपीट की खबरें निराधार हैं।
उधर डीजीपी ने कहा कि भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र से दो युवकों को अगवा कर हरियाणा के लोहारू थाना क्षेत्र में वाहन सहित जलाकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार रिन्कू सैनी के अतिरिक्त आठ और आरोपियों को नामजद किया गया है। इस मामले में पहले कुल पांच ही आरोपी नामजद थे।
यह है मामला
बता दें कि भरतपुर के घाटमीका गांव के रहने वाले नासिर और जुनैद के जले हुए शव बृहस्पतिवार को भिवानी के लोहारू में जले हुए वाहन में मिले थे। इन दोनों का बुधवार को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। राजस्थान पुलिस ने परिवार के सदस्यों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
15 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines