Rajasthan: सीएम गहलोत की महत्वाकांक्षी योजना महंगाई राहत कैंपों में जनता को 10 योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनमें से एक योजना है अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना। सरकार ने इस योजना को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इस योजना में अब पैकेट वितरण की बजाय लाभार्थियों के खाते में सीधे 370 रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।
काॅनफेड के पास योजना को लागू करने का जिम्मा
सरकार ने इस योजना की घोषणा के समय वितरण का समय 25 मई तय किया था। लेकिन टेंडर में देरी होने के कारण तय समय निकल गया। योजना को लागू करने का जिम्मा पहले खाद्य विभाग के पास था लेकिन इसके बाद इसका जिम्मा सहकारी विभाग को दिया गया। फिलहाल सहकारी विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजा गया है।
देरी के चलते काॅनफेड के एमडी हुए एपीओ
इस योजना को धरातल पर लागू करने का काम काॅनफेड को दिया गया था। लेकिन इसमें देरी के चलते अधिकारियों पर गाज गिरी है। पहले काॅनफेड के एमडी दिनेश कुमार को एपीओ कर दिया गया। सूत्रों की माने तो सरकार एक और अधिकारी को एपीओ कर सकती है। फिलहाल टेंडर प्रकिया अंतिम चरण में चल रही है। विभाग ने इसे अनुमोदन के लिए सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को भेज दिया है।
जानें क्या है अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
सीएम गहलोत ने इस योजना की घोषणा इस साल के बजट में की थी। इस योजना की शुरूआत 25 मई को किया जाना तय हुआ था। योजना के तहत खाद्य विभाग में पंजीकृत 1 करोड़ 5 लाख लाभार्थियों को फूड पैकेट का वितरण होना था। फूड पैकेट में एक किलो सोयाबीन, एक किलो नमक, एक किलो चीनी, एक किलो दाल, सौ ग्राम मिर्च पाउडर, सौ ग्राम धनिया तथा पचास ग्राम हल्दी पाउडर शामिल था।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
8 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
9 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines