Rajasthan Four Youth Died Road Accident In Kashmir: राजस्थान के श्रीगंगानगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के 4 युवकों की जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वाले चारों युवक कश्मीर से सेब लाने के लिए गए थे। लेकिन वापसी में लौटते वक्त उनका ट्रक नेशनल हाईवे से नीचे खाई में जा गिरा। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात को हुआ। देर रात चारों के शव उनके पैतृक गांव लाये गए जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मरने वालों में 2 युवक श्रीगंगानगर के सादुल शहर के जबकि 2 अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। बता दें कि ट्रक ड्राइवर गगनदीप सिंह और उनका एक साथी गंगानगर की स्थानीय कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं जब वे सेब लाने के लिए कश्मीर जा रहे थे तो गगनदीप ने अपने दो साथी रिश्तेदारों को भी कश्मीर घूमने के लिए अपने साथ ले लिया। चारों युवक ट्रक में सेब भरकर कश्मीर से लौट रहे थे इस दौरान झज्जर कोटली में यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चारों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे। इसलिए पुलिस मृतकों की पहचान नहीं कर पा रही थी। इसके बाद पुलिस को एक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला और उसी के आधार पर चारों की पहचान हो पाई।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines