हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan: जैसलमेर में मिला पहले शाकाहारी डायनासोर का अवशेष, वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Rajasthan: IIT रुड़की और GAI के वैज्ञानिकों ने जैसलमेर से 20 किमी. दूर जेठवाई क्षेत्र में शाकाहारी डायनासोर के जीवाश्म खोजे है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि डायनासोर का यह जीवाश्म 16 करोड़ साल पुराना है। इससे इस बात की पुष्टि हुई है कि कच्छ बेसिन के क्षेत्र में 16 करोड़ साल पहले शाकाहारी डायनासोर रहते थे।

वैज्ञानिकों ने थार के रेगिस्तान में मिले इस जीवाश्म को भारत के थार का डायनासोर नाम दिया है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने 2014 और 2016 में भी जैसलमेर के जेठवाई क्षेत्र में ऐसे ही डायनासोर के जीवाश्म खोजे थे। वैज्ञानिकों की मानें तो जैसलमेर का यह क्षेत्र डायनासोर बेसिन हो सकता है। लगातार मिल रहे जीवाश्मों के अवशेषों को देखते हुए कच्छ बेसिन से लगते इस बेसिन में डायनासोर की अन्य प्रजातियों के अवशेष मिल सकते है। डायनासोर की इन प्रजातियों का रंग ब्राउन होता था ये छोटे-छोटे शतुरमुर्ग की तरह दिखते थे।

यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – जन गण मन… गाते-गाते बेहोश हुई 10वीं की छात्रा; अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन

भारत ने चीन को छोड़ा पीछे

जीएसआई के वैज्ञानिकों ने बताया कि भारत में पहली बार इस प्रजाति का डायनासोर मिला है। यह करीब 40 फीट लंबे होते थे। इनकी गर्दन और पूंछ छोटी होती थी। भारत में इससे पहले कभी शाकाहारी प्रजाति का डायनासोर नहीं मिला था। इससे पहले डाईक्रेओसोराइड चीन में मिले जीवाश्म को सबसे प्राचीन समझा जाता था। भारत में हुई इस ताजा खोज ने डायनासोर के चीन में मिले जीवाश्म को 10 से 30 लाख साल पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola