हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, RPF काॅन्स्टेबल ने चलाई गोलियां, ASI समेत 4 की मौत

विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर-मुबंई एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार सुबह एक काॅन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाॅल्वर से 4 लोगों को गोली मार दी। इस हादसे में आरपीएफ के 1 एएसआई और 3 यात्रियों की मौत हो गई। घटना पालघर की है। जीआरपी मुंबई के जवानों ने काॅन्स्टेबल को पकड़ लिया है।

रेलवे ने जारी किया बयान

हादसे के संबंध में पश्चिमी रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना पालघर स्टेशन पार करने के बाद पैन्ट्री कार्ट में हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले हैं। अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था। उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685867382110355456

विज्ञापन

गोली चलाकर ट्रेन से कूद गया आरेापी काॅन्स्टेबल

गोली चलाने के बाद आरपीएफ का काॅन्स्टेबल ट्रेन से नीचे कूद गया। इसके बाद जीआरपी मुबंई के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है जवान ने ऐसा क्यों किया। वहीं ट्रेन में अचानक हुई फायरिंग के बाद लोग दहशत में आ गए।

घायलों को दी जाएगी अनुग्रह राशि

वहीं डीआरएम मुंबई नीरज वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई चार लोगों को गोली लगी हैं। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola