Rajasthan News : राजस्थान के अजमेर में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर ‘निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली’ की थीम पर राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 70 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 700 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। साथ ही उन्होंने 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा अन्नदाता किसान धरती माता का सच्चा सपूत है। जब किसान खुशहाल समृद्ध होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा।
मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि जब भी किसानों के हित की बात आएगी, तब राज्य सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक किसान परिवार में जन्मा हूं। मैंने हल चलाया है और खेती का सारा काम किया है। मैं किसानों के दर्द को भली भांति समझता हूं, इसलिए हमारी सरकार ने 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किसानों का हित सबसे पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है, जो ये दर्शाता है कि वे किसानों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात, CM भजनलाल शर्मा इन योजनाओं में ट्रांसफर करेंगे राशि
किसानों के हित में फैसले ले रही राज्य सरकार : सीएम
सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि पिछले एक साल में राज्य सरकार ने किसान हित में कई फैसले लिए। हमने ईआरसीपी परियोजना का एमओयू कर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजेवाला से यमुना का पानी लाने के लिए लंबे समय से लंबित एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। हमारी सरकार अनेक अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है, जिससे राज्य के किसानों की पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल्दी ही धौलपुर लिफ्ट परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा।
राइजिंग समिट में हुए कई एमओयू
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में 58 हजार करोड़ रुपये निवेश के ढाई हजार से अधिक एमओयू किए गए। हमारी सरकार द्वारा 30 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये का अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण, 8 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 26 हजार सोलर संयंत्रों की स्थापना, 31 स्थानों पर फूड पार्क के लिए भूमि आवंटन, 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन, गेहूं, मूंग, मूंगफली तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद, पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना जैसे निर्णय किए गए हैं, जिससे खुशहाल किसान, समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा।
किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जातियां बताई हैं, जोकि गरीब, किसान, युवा और महिला है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। अजमेर जिले में भी विकास को गति प्रदान करने के लिए 14000 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं।
सीएम के दूरदर्शी विजन से किसानों में आई खुशहाली
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन और प्रदेश के आमजन एवं किसानों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों से ईआरसीपी योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण जल योजनाएं साकार होने जा रही हैं। किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान के किसानों का सम्मान बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की सौगात दी है।
यह भी पढ़ें : इस सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 50% रिजर्वेशन, राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला
सीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त जारी
सीएम ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त ट्रांसफर की। साथ ही उन्होंने 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप, फव्वारा संयंत्रों के लिए 29 करोड़ से अधिक, 14 हजार 200 से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबंदी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद समेत कई कार्यों के लिए 96 करोड़ से अधिक की राशि और 8 हजार सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर सीएम ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊंट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के कार्य का शुभारंभ किया।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
13 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines