Famous Singer Gyan Singh Rathod Fraud: रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अक्सर लिखा रहता है कि जहरखुरानों और जेबकतरों से सावधान रहें। किसी भी अनजान शख्स से खाने-पीने का सामान न ले। इसके बावजूद आए दिन यात्रियों के साथ वारदात की खबरे सामने आती है। ताजा घटना राजस्थान के एक फेमस सिंगर के साथ घटी है। एक शातिर चोर ने सिंगर को मात्र 10 रुपए के चिप्स और 5 रुपए का बिस्कुट खिलाकर लाखों रुपए पर हाथ साफ कर लिया। सिंगर ने इस मामले शिकायत जयपुर की सिंधी कैंप थाना पुलिस में की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पहले बनाया दोस्त
वारदात के शिकार सिंगर ज्ञान सिंह राठौड़ ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर को वो अपने एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली गए थे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वो दिल्ली से वापस जयपुर आ रहे थे। सिंगर ने बताया कि स्लीपर बस में बैठकर दिल्ली से रवाना हुआ था। कुछ देस बाद एक अनजान शख्स उनके पास आ कर बैठ गया। उस व्यक्ति ने सिंगर को बताया कि वो नौकरी की तलाश कर रहा है, और इसी सिलसिले में वो जयपुर जा रहा है। बात करते- करते दोनों में दोस्ती हो गई।
यह भी पढ़ें: मेरे बुढ़ापे की लाठी टूट गई, अब किसके सहारे जिऊं… जालंधर अग्निकांड में जिंदा बची बुजुर्ग महिला के अकेलेपन की कहानी
3 फोन, सोने की चेन और अंगूठियां के लेकर फरार
उस शख्स ने सिंगर को बताया कि वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। इसी दौरान बातों- बातों में उसने सिंगर पर चिप्स और बिस्किट खाने के लिए ऑफर किया। पहले तो सिंगर ने मना कर दिया लेकिन उस शातिर ने जोर दिया तो उन्होंने खा लिया। इसके बाद सिंगर कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनने लगा। गाने सुनते- सुनते सिंगर नशा होने लगा और वो बेहोश हो गया। इसके बाद उस शख्स ने एक स्प्रे निकाला और ज्ञान सिंह के मुंह पर छिड़क दिया। इससे सिंगर पूरी तरह से बेहोश हो गया। इसके उस चोर ने अपना काम शुरु किया और सिंगर के पास से एक iPhone समेत 3 फोन, सोने की चेन और सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ कर लिया। सिंगर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं और मामला की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
RSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines