राजस्थान में फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी विदेश से MBBS की डिग्री लेकर भारत लौटे थे, लेकिन FMGE स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं कर सके. आरोप है कि उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर राजस्थान के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप की और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया. इस मामले में अब तक 100 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी FMGE सर्टिफिकेट बनवाए. इससे पहले राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
30 लाख रुपये तक में बनवाए फर्जी सर्टिफिकेट
SOG की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर 27 से 30 लाख रुपये तक देकर FMGE परीक्षा के फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए. इन सर्टिफिकेट के आधार पर उन्होंने राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप की और रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया. पुलिस के अनुसार, फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कराने में भानाराम माली और उसके सहयोगियों की भूमिका सामने आई है. इस नेटवर्क में कथित तौर पर प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपये तक वसूले जाते थे.
गिरफ्तार आरोपियों में भरतपुर और डीग के युवक शामिल
SOG ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें भारत भूषण शर्मा, सौरव शर्मा, हिमांशु शर्मा और शिवम चौधरी शामिल हैं. भारत भूषण शर्मा ने किर्गिस्तान से 2022 में MBBS की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटने के बाद कथित तौर पर 30 लाख रुपये देकर फर्जी FMGE सर्टिफिकेट बनवाया. इसके आधार पर उसने दौसा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप की. सौरव शर्मा ने रूस से 2017 से 2023 के बीच MBBS किया. FMGE परीक्षा पास नहीं होने पर उसने कथित तौर पर 27 लाख रुपये देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और धौलपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप की. हिमांशु शर्मा ने भी रूस से MBBS किया था. पुलिस के अनुसार, उसने कथित तौर पर 27 लाख रुपये देकर फर्जी FMGE सर्टिफिकेट बनवाया और जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप की. शिवम चौधरी ने कजाकिस्तान से 2016 से 2021 के बीच MBBS किया. आरोप है कि FMGE परीक्षा पास नहीं होने पर उसने 30 लाख रुपये देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और अलवर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप की.
मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
SOG के मुताबिक, इस मामले में पहले विदेश से MBBS करने वाले 28 डॉक्टरों, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हसन और मुख्य आरोपी भानाराम माली समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कथित तौर पर मिलीभगत की गई. मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
16 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
17 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
20 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines