Rajasthan Exit Poll Result 2023: सीएम पद के लिए अशोक गहलोत लोगों की पहली पसंद, नंबर 2 पर हैं यह महंत
Author: Rakesh Choudhary
2023-11-30 20:43:16
Rajasthan Exit Poll Result 2023: राजस्थान के अधिकांश सर्वे में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि एक्सिस माई इंडिया और न्यूज 24 चाणक्य के सर्वे में कांटे की टक्कर दिखाई गई है। इस बीच एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 42 प्रतिशत तो भाजपा को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।
सर्वे की मानें तो प्रदेश में भाजपा को 80 से 100 सीटें तो कांग्रेस को 86-106 सीटें मिल सकती हैं। वहीं न्यूज 24 चाणक्य की माने तो भाजपा को 89 सीटें और कांग्रेस को 101 सीटें मिलती नजर आ रही है। ऐसे में पांच बडे़ सर्वे में से कांग्रेस को 1 सर्वे में ही वापसी करते हुए देखा जा सकता है। कुल मिलाकर 5 बड़े सर्वे में से 3 में भाजपा को बढ़त, 1 में कांटे की टक्कर और 1 में पीछे होने का अनुमान है।
32 प्रतिशत लोग चाहते हैं गहलोत फिर सीएम बने
एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में एक चैंकाने वाला नतीजा सामने आया है। सर्वे के अनुसार जब लोगों से सीएम की पसंद के बारे में पूछा गया तो हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए। सर्वे के अनुसार सीएम पद के चेहरे के लिए अशोक गहलोत पहली पसंद हैं। राजस्थान में 32 फीसदी लोग चाहते हैं कि सीएम अशोक गहलोत ही बनें। वहीं नंबर 2 पर ना तो वसुंधरा राजे हैं या न सचिन पायलट। नंबर 2 पर भाजपा के तिजारा से प्रत्याशी बाबा बालकनाथ है। बाबा बालकनाथ को 10 फीसदी लोग सीएम के पद पर देखना चाहते हैं।
5 प्रतिशत लोगों की पसंद सचिन पायलट
कांग्रेस के सचिन पायलट को मात्र 5 फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखते हैं। वहीं 9 फीसदी लोगों की पसंद वसुंधरा राजे हैं। वहीं भाजपा सांसद और विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी को मात्र 1 फीसदी लोग सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। 2 फीसदी लोगों की पसंद हनुमान बेनीवाल हैं। सिर्फ 13 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनकी सीएम पंसद के लिए कोई राय नहीं दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines