जयपुर: महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को सुबह 8:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में भावभीनी विदाई दी गई। डीजीपी के रिटायरमेंट के मौके पर राजस्थान पुलिस अकादमी में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य समारोह का आयोज किया गया।
कार्यक्रम में डीजीपी एमएल लाठर को आरपीए मुख्य द्वार से पुलिस परम्पराओं के अनुसार घुड़सवार पुलिस और मोटर साईकिल राईडर्स की ओर से सम्मानपूर्वक स्टेडियम तक लाया गया। लाठर ने शानदार परेड के लिये आरपीए निदेशक एवं उनकी टीम के साथ परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने डीजीपी के रूप में विगत 2 वर्षो सहित सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिये सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डीजीपी एमएल लाठर अपने परिवार सहित शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में नामित डीजीपी उमेश मिश्रा भी अपने परिवार सहित पहुंचे. राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित सेरेमोनियल परेड़ में जयपुर स्थित चौथी और पांचवी बटालियन आरएसी, हाडीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, यातायात पुलिस, जयपुर ग्रामीण और ईआरटी की टुकड़ियों ने सेन्ट्रल बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डीजीपी एमएल लाठर को सलामी दी।
इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि लंबित केसों के निस्तारण प्रकरण में राजस्थान देश के राज्यों में अग्रणी है। पूरे सेवाकाल के दौरान पुलिस महकमे के लिए कई काम किए। लेकिन किसी भी कार्मिक का सेवाकाल अव्यवस्थाओं को ठीक करने में ही लग जाता है।
अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि सेवा काल में जुवेनाइल मामलों के लिए महिला सहायक उपनिरीक्षक की तैनाती, साइबर थानों की शुरूआत, पुलिस कर्मियों की पदोन्नति, सिपाहियों को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त करने, पुलिस थानों में स्वागत कक्ष बनाने, पुलिस कर्मियों के लिए रोडवेज पास की सुविधा, पुलिस कर्मियों के लिए कोविड़ पैकेज, थानाधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक की तैनाती और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट सहित अन्य काम हुए
बता दें, राज्य सरकार ने एमएल लाठर की सेवानिवृत्ति के बाद उमेश मिश्रा को राजस्थान का नया डीजीपी नियुक्त किया। उमेश मिश्रा आज आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण करने जा रहे है। सीएम गहलोत ने वरिष्ठता के आधार पर एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा को नया डीजीपी बनाया है। हाल ही में नियुक्ति के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए थे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
13 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines