Rajasthan Elections 2023 Latest News CM Gehlot Targeted BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आक्रामक हैं। शुक्रवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के निवासियों के लिए पांच नई गारंटियों का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी अब हर घर में घुस रही है।
केंद्र सरकार की उल्टी गिनतियां शुरू
जानकारी के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव केंद्र में भाजपा की सरकार के लिए उल्टी गिनतियां हैं। यानी अब केंद्र सरकार की उल्टी गिनतियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि ई़डी अब हर घर में घुस रही है। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भरोसे का नाम कांग्रेस है।
न्यूज साइट एएनआई के अनुसार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख (राजस्थान के) ने सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, फैसलों का प्रचार किया है। हालांकि ईडी उनके घर तक पहुंच गई। यह केवल उन्हें निशाना बनाने के लिए पहुंची है, क्योंकि केंद्र की सरकार के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।
सीएम गहलोत ने दीं ये गारंटी
इसी के साथ उन्होंने राज्य के लिए गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव खत्म होते ही एक करोड़ लोगों को स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। इतना ही नहीं, एक करोड़ महिलाओं को भी फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सीएम ने किसानों और पशु पालकों के लिए भी एक गारंटी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हम भी गोबर की खरीद करेंगे। ये गोबर 2 रुपये प्रति किलो में खरीदा जाएगा। इसके अलावा परिवार की महिला मुखिया को 10,000 की सम्मान राशि भी दी जाएगी।
राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
17 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines