---विज्ञापन---

राजस्थान चुनाव 2023: सीएम गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- अब हर घर में घुस रही ED

Rajasthan Elections 2023 Latest News CM Gehlot Targeted BJP: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों के लिए पांच नई गारंटियों का ऐलान किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Elections 2023 Latest News CM Gehlot Targeted BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आक्रामक हैं। शुक्रवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के निवासियों के लिए पांच नई गारंटियों का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी अब हर घर में घुस रही है।

केंद्र सरकार की उल्टी गिनतियां शुरू

जानकारी के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव केंद्र में भाजपा की सरकार के लिए उल्टी गिनतियां हैं। यानी अब केंद्र सरकार की उल्टी गिनतियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि ई़डी अब हर घर में घुस रही है। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भरोसे का नाम कांग्रेस है।

---खबर नीचे जारी है---

न्यूज साइट एएनआई के अनुसार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख (राजस्थान के) ने सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, फैसलों का प्रचार किया है। हालांकि ईडी उनके घर तक पहुंच गई। यह केवल उन्हें निशाना बनाने के लिए पहुंची है, क्योंकि केंद्र की सरकार के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

सीएम गहलोत ने दीं ये गारंटी

इसी के साथ उन्होंने राज्य के लिए गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव खत्म होते ही एक करोड़ लोगों को स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। इतना ही नहीं, एक करोड़ महिलाओं को भी फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सीएम ने किसानों और पशु पालकों के लिए भी एक गारंटी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हम भी गोबर की खरीद करेंगे। ये गोबर 2 रुपये प्रति किलो में खरीदा जाएगा। इसके अलावा परिवार की महिला मुखिया को 10,000 की सम्मान राशि भी दी जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Oct 27, 2023 02:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola