Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए कल घोषित हुए परिणामों में पार्टी ने दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। कांग्रेस ने आखिरी साल में लोक-लुभावन वादों के जरिये जरूर पूरा दमखम लगाया था ताकि सत्ता में वापसी कर सकेें लेकिन उसे सफलता नहीं मिलीं। कांग्रेस को सिर्फ 69 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए विशेष रणनीति बनाते हुए 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। उनमें से एक हैं दीया कुमारी। दीया कुमारी राजसमंद से सांसद हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। यहां उन्होंने भारी मतों से विजय हासिल की। दीया ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को 71 हजार 368 मतों से पराजित किया।
वसुंधरा की जीत का अंतर दीया की तुलना में कम
विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत के मामले में दीया कुमारी ने वसुंधरा राजे को भी पीछे छोड़ दिया। जहां एक ओर दीया कुमारी के वोटों का अंतर 71 हजार 368 वोटों का रहा वहीं वसुंधरा राजे के जीत का अंतर 53 हजार 193 वोट का रहा। बता दें कि पूर्व सीएम वसुंधरा झालावाड़ की झालरापाटनप सीट से चुनाव लड़ती आई है।
इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मात्र 26 हजार वोटों से जीते। उन्हें भाजपा के महेंद्र सिंह ने कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि उनका इस सीट से जीतना तय था। चुनाव आयोग के रुझान अब परिणाम में बदलने शुरू हुए तो इसकी पहली सूची में भाजपा के 8 उम्मीदवार शामिल थे। जिसमें दीया कुमारी और वसुंधरा राजे का नाम शामिल था।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
16 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines