Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होगी। दोनों ही दल एग्जिट पोल के बाद अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इधर सीएम गहलोत ने अपने निवास पर कई कांग्रेस उम्मीदवारों से मुलाकात की। तो वहीं वसुंधरा राजे भी लगातार सक्रिय हैं वह संघ नेताओं के अलावा राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर चुकी है। कुल मिलाकर चुनाव परिणाम से पहले दोनों ही बड़े नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं।
इस बीच कई ऐसे सियासी मिथक भी हैं जो मतदान से पहले और बाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसा ही एक मिथक राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग से जुड़ा है। आकड़ों की मानें तो पिछले 30 साल से सरकार में परिवहन विभाग संभालने वाला मंत्री अगला चुनाव नहीं जीत पाता है। गहलोत सरकार के वर्तमान कार्यकाल में प्रताप सिंह खाचरियावास और बृजेंद्र ओला परिवहन मंत्री रहे। दोनों नेता इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर की सिविल लाइंस सीट से मैदान में हैं तो वहीं बृजेंद्र ओला झुंझुनूं सीट से प्रत्याशी हैं। ऐसे में चर्चा हैं कि ये दोनों मंत्री अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं।
1993 से शुरू हुआ हार का सिलसिला
साल 1990 में भैंरोसिंह शेखावत सरकार में डाॅ. चंद्रभान और जगमाल यादव परिवहन मंत्री रहे। 1993 के चुनाव में दोनों नेता चुनाव हार गए। 1993 से शुरू हुआ हार का सिलसिला अभी भी जारी है। 1993 में भैंरोसिंह शेखावत एक बार फिर सीएम बने। उनकी सरकार में रोहिताश कुमार परिवहन मंत्री बने लेकिन 1998 में वे चुनाव हार गए। इसके बाद 1998 में गहलोत पहली बार सीएम बने। उनके कार्यकाल में बनवारी लाल बैरवा, केसी विश्नोई और छोगाराम परिवहन मंत्री रहे लेकिन 2003 के चुनाव में तीनों हार गए। इसके बाद 2003 में पहली बार वसुंधरा राजे सीएम बनी। उन्होंने यूनुस खान को परिवहन मंत्री बनाया 2008 वे चुनाव हार गए।
2018 तक जारी है हार का सिलसिला
2008 के चुनाव में गहलोत एक बार फिर सीएम बने। उनके कार्यकाल में बृजकिशोर शर्मा और वीरेंद्र बेनीवाल ने परिवहन विभाग का जिम्मा संभाला 2013 में दोनों चुनाव हार गए। 2013 में एक बार फिर वसुंधरा सीएम बनीं। उनके कार्यकाल में यूनुस खान और बाबुलाल वर्मा परिवहन मंत्री रहे। 2018 के चुनाव में दोनों मंत्री चुनाव हार गए। वहीं वर्तमान गहलोत सरकार में प्रताप सिंह खाचरियावास और बृजेंद्र ओला फिर से चुनावी मैदान में हैं। दोनों के सामने बीजेपी ने नये चेहरे उतारे हैं। भाजपा ने सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा और झुंझुनूं सीट से बबलू चौधरी को उतारा है। ऐसे में इस बार यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि दोनों चुनाव जीत पाते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines