हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान की शिव विधानसभा सीट पर निर्दलीय बिगाड़ रहे 'खेल'

Rajasthan election result 2023 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी 72874 वोटों से रेस में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023

Rajasthan election result 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे प्रदेश में बीजेपी को बहुमत देते दिखाई पड़ रहे हैं। इस सब के बीच यहां की एक सीट ऐसी भी है जहां निर्दलीय उम्मीदवार आखिरी चरण की मतगणना में बढ़त बनाए हुए हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट की। अब तक के आंकड़ों के अनुसार यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी रेस में सबसे आगे रहते हुए 72874 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे फतेह खान 64233 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

‘राजस्‍थान: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें’ हाइपरल‍िंंक दें

वहीं, अभी तक के दौर की मतगणना के मुताबिक तीसरे नंबर पर कांग्रेस के आमीन खान 49836 वोट और चौथे नंबर पर बीजेपी के स्वरूप सिंह खारा 19482 वोट पर बने हुए हैं। इसके बाद जालम सिंह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 6,679 वोट, सीता, भूमिदार पार्टी को 2,816 वोट, भूरा राम, निर्दलय 2,266 वोट, जय राम, बहुजन लिबरेशन पार्टी को 2,253 और सवाई राम पुनार, बहुजन मुक्ति पार्टी को 1740 वोट मिलते हैं। यहां आपको बता दें कि शियो बाड़मेर की बड़ी विधानसभा सीट है। राजस्थान में कुल 199 विधानसभा सीट हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola