---विज्ञापन---

राजस्थान में पीएम मोदी ने भाजपा को 66 सीटों पर दिलाई जीत, जानें राहुल-प्रियंका का क्या रहा सक्सेस रेट

Rajasthan Election Result 2023 Special Story: राजस्थान में मोदी-राहुल और प्रियंका ने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार किया था। आइये जानते हैं तीनों स्टार प्रचारकों की सभाओं से भाजपा-कांग्रेस के कितने उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

Rajasthan Election Result 2023 Special Story: राजस्थान में भाजपा को दो तिहाई बहुत हासिल हुआ है। चुनाव में भाजपा ने इस बार बिना किसी सीएम फेस के चुनाव लड़ा था। भाजपा-कांग्रेस के बड़े स्टार प्रचारकों ने रैलियां और रोड शो किए थे। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े दिग्गज शामिल थे। जहां भाजपा के लिए पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा सभाएं कीं तो वहीं कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी सबसे बड़ी स्टार प्रचारक थी।

चुनाव में पीएम मोदी और प्रियंका गांधी ने जिन स्थानों पर रैलियां की वहां कांग्रेस और भाजपा का सक्सेस रेट कैसा रहा। इसको लेकर जानकारी जुटाई गई तो कई रोचक तथ्य सामने आए। भाजपा केे लिए हमेशा से पीएम मोदी चुनावी सफलता की गारंटी रहे हैं। पीएम मोदी ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए धुआंधार 14 रैलियां और 2 रोड शो किए। ऐसा करके पीएम ने 14 जिलों की 104 सीटों को कवर किया। इसमें भाजपा को 66 सीटों पर जीत मिलीं।

---विज्ञापन---

बीकानेर, जयपुर में 5 मंत्री हार गए चुनाव

पीएम मोदी ने जयपुर और बीकानेर में रोड शो किए थे। बीकानेर के रोड शो का प्रभाव तो इतना था कि बीकानेर से गहलोत के 3 मंत्री चुनाव हार गए। वहीं जयपुर में भी 2 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। बीकानेर की 7 में 6 सीटों पर भाजपा विजयी हुई। वहीं बात करें पीएम मोदी के दूसरे रोड शो जयपुर की तो यहां भाजपा ने 19 सीटों में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांगे्रस को 7 सीटों पर ही जीत मिली। भाजपा ने कड़े मुकाबले वाली हवामहल सीट पर आखिरी राउंड में जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने भाजपा को 66 सीटों पर दिलाई जीत

वहीं पीएम मोदी ने 14 सभाएं भी की। इसमें से अधिकांश जिलों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। उदयपुर में भाजपा ने 8 में से 6, भरतपुर की 7 में से 5, नागौर की 10 में से 4, बाड़मेर की 7 में 4, राजसमंद की चारों सीटें, अजमेर की 8 में से 7 सीटें, भीलवाड़ा की 7 में 6 सीटें, बारां की चारों सीटें, कोटा की 6 में से 4 सीटें जीतने में भाजपा सफल रही।

---विज्ञापन---

राहुल-प्रियंका ने 32 सीटों पर कांग्रेस को दिलाई जीत

अब बात करें कांग्रेस की तो राहुल गांधी ने प्रदेश में 12 सभाएं की। इन 12 जिलों की 60 सीटों में से कांग्रेस को 23 सीटों पर जीत मिलीं। वहीं प्रियंका गांधी भी राजस्थान में सक्रिय रहीं। प्रियंका ने 6 सभाओं के जरिये 5 जिलों की 43 सीटों को साधने की कोशिश की। कांग्रेस इन 43 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की।

First published on: Dec 04, 2023 09:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola