Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में अब रुझाान लगभग परिणामों में बदलते नजर आ रहे हैं। भाजपा फिलहाल 112 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर सिमट गई है। इस बीच गहलोत के खासमखास मंत्री भी कई सीटों से पीछे चल रहे हैं। आइये जानते हैं उनकी सीटों का हाल।
1. शांति धारीवाल – पार्टी ने गहलोत सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री शांति धारीवाल को कोटा उत्तर से चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा ने इनके सामने प्रहलाद गुंजल को मैदान में उतारा था। शांति धारीवाल ने 2486 वोटों से भाजपा के प्रहलाद गुंजल को हरा दिया है।
2. बीडी कल्ला – गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बीकानेर पश्चिम सीट से लगातार जीतते आए हैं। भाजपा ने इनके सामने जेठानंद व्यास को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने बीडी कल्ला को 20194 मतों से हरा दिया है।
3. प्रताप सिंह खाचरियावास – गहलोत सरकार में खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह को पार्टी ने जयपुर के सिविल लाइंस से मैदान मे उतारा था। भाजपा ने यहां से नये चेहरे गोपाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। प्रताप सिंह खाचरियावास 28329 मतों से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा से हार गए हैं।
4. परसादी लाल मीणा – गहलोत कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाल रहे परसादी लाल मीणा दौसा की लालसोट सीट से चुनाव मैदान में थे। यहां उनका मुकाबला भाजपा के रामबिलास मीणा से था। रामबिलास मीणा से 51213 वोटों से हार गए हैं।
5. जाहिदा खान – गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जाहिदा खान कामां सीट से मैदान में थी। यहां उनका मुकाबला भाजपा की नौक्षम चौधरी से था। 20516 मतों से जाहिदा खान भाजपा की नौक्षम चौधरी से हार गई हैं।
6. रामलाल जाट – रामलाल जाट गहलोत सरकार में राजस्व विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं। वे अपनी परंपरागत सीट मांडल से मैदान में थे। यहां से भाजपा ने गौतम सिंह को प्रत्याशी बनाया था। रामलाल जाट 35878 वोटों से हार गए हैं।
7. डाॅ. सुभाष गर्ग – डाॅ. सुभाष गर्ग भरतपुर सीट से मैदान में थे। गर्ग गहलोत सरकार में उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। भाजपा ने यहां से विजय बंसल को प्रत्याशी बनाया था। सुभाष गर्ग ने 5180 मतों से भाजपा प्रत्याशी विजय बंसल को हरा दिया है।
8. विश्वेंद्र सिंह – गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह डीग-कुम्हेर से चुनावी मैदान में थे। यहां से भाजपा ने डाॅ. शैलेष सिंह को प्रत्याशी बनाया था। यहां विश्वेंद्र सिंह 7895 मतों से भाजपा के डाॅ. शैलेष सिंह से हार गए हैं।
9. रमेश चंद्र मीणा – गहलोत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रमेश चंद्र मीणा को सपोटरा सीट से प्रत्याशी बनाया था। यहां से भाजपा के हंसराज मीणा मैदान में थे। हंसराज मीणा ने 43834 मतों से रमेश चंद्र मीणा को हरा दिया है।
10. सालेह मोहम्मद – गहलोत सरकार के मंत्री सालेह मोहम्मद पोकरण से 35427 वोटों से भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी से हार गए हैं।
11. प्रमोद जैन- अंता से खान मंत्री प्रमोद जैन को भाजपा के कंवरलाल ने 6 हजार 44 वोट से पराजित किया।
12. उदयलाल आंजना- सहकारिता मंत्री उदललाल आंजना को भाजपा के क्दावर नेता और वसुंधरा के कट्टर समर्थक श्रीचंद कृपलानी ने 3 हजार 845 वोट से पराजित किया।
13. ममता भूपेश- महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को सिकराय से भाजपा केे विक्रम बंशीवाल ने 9 हजार 567 वोटों से हरा दिया।
14. भजनलाल जाटव- पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव वैर से भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह से 6 हजार 972 वोटों से पराजित कर दिया।
15. गोविंद राम मेघवाल – गहलोत सरकार में आपदा एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला से भाजपा के विश्वनाथ मेघवाल ने 17 हजार 374 वोटों से पराजित कर दिया।
16. शंकुतला रावत – गहलोत सरकार में उद्योग मंत्री शंकुतला रावत बानसूर से चुनाव हार गई। वे तीसरे नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के रोहिताश कुमार रहे। यहां से भाजपा के देवी सिंह शेखावत ने 7 हजार 420 मतों से जीत दर्ज की।
17. भंवर सिंह भाटी – उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को कोलायत से भाजपा के अंशुमान सिंह भाटी ने 32 हजार 933 मतों से पराजित किया।
18. राजेंद्र सिंह यादव – गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव कोटपूतली सीट से भाजपा के हंसराज पटेल से करीबी मुकाबले में 321 मतों से पराजित किया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines