Live Updates
राजस्थान में कांटे की टक्कर
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस को 199 में से 101 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 89 सीटें मिल सकती हैं।
राजस्थान में ब्राह्मण को भाया कमल
न्यूज 24 के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में भी ब्राह्मण वोटर ने जमकर बीजेपी का साथ दिया है। 53 फीसदी से ज्यादा वोटर उसके पक्ष में रहे। जबकि 83 फीसदी मुस्लिम कांग्रेस के साथ रहे।
कांग्रेस को करारी शिकस्त
टाइम्स नाउ ETG के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को राज्य में 108 से 128 सीटें मिल सकती हैं। जबकि 56 से 72 सीटों तक सिमट सकती है।
राजस्थान के हड़ौती प्रांत की कहानी
राजस्थान के हड़ौती प्रांत की 17 सीटों पर आज तक अनुमान है कि यहां कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आज तक के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 47 फीसदी तो कांग्रेस को 44 फीसदी सीटों पर जीत मिल सकती है।
आज तक के सर्वे में बीजेपी को बढ़त
राजस्थान से पहला रुझान आ गया है। आज तक के सर्वे के मुताबिक इस बार अशोक गहलोत को कुर्सी गंवानी पड़ सकती है।
राजस्थान में हुई थी बंपर वोटिंग
राजस्थान में इस बार बंपर वोटिंग हुई थी। माना जा रहा है कि यह चीज बीजेपी के पक्ष में जा सकती है।
Rajasthan Election Exit Poll Results 2023: 199 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी यह तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ही साफ होगा लेकिन आज आने वाले एग्जिट पोल कुछ इशारा जरूर करेंगे कि जनता का रुख किसकी ओर है।
प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बता दें कि इस बार राजस्थान में लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा के नेता मान रहे हैं कि प्रदेश की चुनावी परंपरा के अनुसार इस बार सरकार भगवा दल की बनेगी वहीं कांग्रेस को अपनी जीत का पूरा भरोसा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines