Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन विभाग की ओर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। निर्वाचन विभाग के नए प्रयोग से राज्य के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों मतदाताओं को झटका लगा है। दरअसल, कई क्षेत्रों के लोगों का वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के बाद एक लाख से ज्यादा फर्जी मतदाताओं की पोल खुल गई है। निर्वाचन विभाग का मानना है कि अगर बाकी क्षेत्रों में वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जाए तो फर्जी मतदाताओं ये आकड़ा बढ़ सकता है।
इन क्षेत्रों में सबसे अधिक फर्जी मतदाता
निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नीमकाथाना और लक्ष्मणगढ़ में वोटर आईडी कार्ड के आधार से लिंक के बाद सामने आए आकड़े हैरान करने वाले हैं। इन दोनों क्षेत्रों में फर्जी मतदाताओं की गिनती सबसे ज्यादा है। वहीं सीकर इस मामले सबसे पीछे है। यहां अभी तक 87 फीसदी वोटर कार्ड का आधार से लिंक हुआ है।
आधार से लिंक अनिवार्य नहीं: कोर्ट
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्वाचन विभाग का आधार लिंक करवाने वाला काम उस समय धीमा हो गया, जब कोर्ट ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि कोर्ट का फैसला आने बावाजूद विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करवाने का पूरा कर लिया।
आधार लिंक पीछे रहे शहरी क्षेत्र
निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधार लिंक आभियान काफी धीमी गति से चल रहा है। विषेशज्ञ की माने तो अगर वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य हो जाए तो निश्चित है कि कई मतदाताओं का नाम लिस्ट से गायब हो जाएगा।
राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines