Rajasthan Election: बीजेपी ने नियुक्त किए संभाग वार चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
Author: Rakesh Choudhary
2023-07-22 08:51:33
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर कांग्रेस-बीजेपी अपने संगठन को दुरूस्त करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी ने संभाग प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने प्रत्येक संभाग पर एक प्रभारी के साथ-साथ दो सह प्रभारी भी बनाए हैं। जयपुर संभाग का जिम्मा भजन लाल शर्मा और सह प्रभारी के रूप में ओमप्रकाश भड़ाना और सत्यनारायण चौधरी को नियुक्त किया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों और सह प्रभारियों को बधाई दी हैं।
https://twitter.com/cpjoshiBJP/status/1682452414979530752
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
इसके साथ ही अजमेर संभाग की जिम्मेदारी राजसमंद सांसद दीया कुमारी को मिली है। पार्टी ने अजमेर में सह प्रभारी के रूप में विजेंद्र पूनियां और अतर सिंह भड़ाना को दी है। इसके अलावा जोधपुर में जगवीर छाबा को प्रभारी और प्रमोद सामर और प्रियंका मेघवाल को सह प्रभारी, बीकानेर में सीआर चौधरी को प्रभारी और श्रवण सिंह बगड़ी और जोगेंद्र राजपुरोहित को सह प्रभारी, भतरपुर में हेमराज मीणा को प्रभारी और सोमकांत शर्मा को सह प्रभारी, उदयपुर में दामोदर अग्रवाल को प्रभारी, सांवलराम देवासी और मिथलेश गौतम को सह प्रभारी व कोटा में मुकेश दाधीच को प्रभारी और धर्मेंद्र गहलोत को सह प्रभारी बनाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines