Rajasthan Election 2023 Survey: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में राजस्थान पर लोगों की खासी नजर है। यहां हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड है। फिलहाल राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। कहा जा रहा है कि गहलोत की आमजन के लिए शुरू की गईं योजनाएं एक बार फिर सरकार रिपीट करवा सकती हैं, जबकि कुछ विश्लेषक मानते हैं कि इस बार बीजेपी की सरकार आना तय है। बीजेपी ने तुष्टिकरण, रीट परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है। बहरहाल, ये तो 3 दिसंबर को देखने वाली बात होगी कि नतीजे किसके पक्ष में रहते हैं, लेकिन चुनावी सर्वे में बीजेपी पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
बीजेपी को 114-124 सीट
राजस्थान चुनाव के लिए ‘ईटीजी’ ने सर्वे किया है। इस सर्वे में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 114-124 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि वोट प्रतिशत 43.80 दिखाई दे रहा है। जबकि कांग्रेस की बात करें तो उसे 68-78 सीट और वोट प्रतिशत- 41.90 मिलता नजर आ रहा है। पिछली बार बीजेपी को 73 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा छूकर सरकार बनाई थी। इस बार बीजेपी के खाते में 40 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा ढूंढाड़ क्षेत्र में मिलता दिखाई दे रहा है। यहां बीजेपी को 36 से 40 सीट मिलती दिख रही हैं। वहीं मारवाड़ में बीजेपी को 31 से 37 सीट मिलती नजर आ रही हैं। कांग्रेस को हाड़ौती में नुकसान दिख रहा है। उसे 3-7 सीटें ही मिल सकती हैं।
ईटीजी के सर्वे में सामने आए ये नतीजे
ढूंढाड़- बीजेपी- 36 से 40 सीट, कांग्रेस- 16 से 20 सीट
मारवाड़- बीजेपी- 31 से 37, कांग्रेस- 21 से 27
मेवाड़- बीजेपी- 21 से 27, कांग्रेस- 15 से 19
हाड़ौती- बीजेपी- 11-13, कांग्रेस- 3-7
शेखावाटी- बीजेपी 10-12, कांग्रेस 7 से 11
कुल सीट 200, बहुमत 101
सर्वे में बीजेपी को 114-124 सीट, वोट प्रतिशत- 43.80 प्रतिशत
कांग्रेस 68-78 सीट, वोट प्रतिशत- 41.90 प्रतिशत
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
15 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
17 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines