Rajasthan Election 2023: भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार को जब अपने समर्थकों के साथ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो उन्हें कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा काले झंडे दिखाए गए। सांसद ने विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर अपने सम्बोधन में कहा कि कल 4-5 कार्यकर्ता रास्ते में खड़े होकर मुझे काले झंडे दिखा रहे थे, मैं विरोध कर रहे लोगों के पास गया, उनके पास झंडा भी नहीं था, वह रुमाल लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जब मैंने उन्हें देखा तो अपनी गाड़ी से उतरा, उन्हें गले लगाया। मैंने कहा आप विरोध कीजिए, लेकिन विरोध करने के लिए थोड़ी एनर्जी चाहिए इसलिए मैंने उन्हें लड्डू खिलाए, पानी पिलाया। राठौड़ ने आगे कहा कि मैंने विरोध कर रहे लोगों के साथ सेल्फी ली क्योंकि हम सभी मोदी जी के कार्यकर्ता हैं।
‘जनता के सामने जाने से डरती है कांग्रेस’
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा अच्छी बात है कि मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान आए। उनका कहना है कि भाजपा के नेता तो राजस्थान में बहुत लंबे समय से आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के जितने भी शीर्ष नेता हैं, वह यहां से गायब हैं। कांग्रेस की लिस्ट पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा, कांग्रेस के अंदर घमासान चल रहा है इसलिए वह अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने से घबरा रही है। राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी सत्ता में दुष्कर्म, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार जैसे मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है इसलिए ये लोग जनता के सामने नहीं जा सकते। राठौड़ ने कहा कि हाथों की सफाई में जनता को कुछ नहीं मिलता, केवल भ्रम होता है।
ईआरसीपी मुद्दे पर बोले राठौड़
ईआरसीपी मुद्दे पर बोलते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि ईआरसीपी कांग्रेस की जिम्मेदारी थी, लेकिन 5 साल में गहलोत सरकार ने उसे पूरा नहीं किया। आगे कहा यही नहीं जो प्रोजेक्ट पूरी तरह से वसुंधरा जी के कार्यकाल में बने, उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। आगे उन्होंने कहा, जनता जानती है कि मोदी सरकार ने कई राज्यों में घर-घर नल का पानी भेजने का वादा 100 फीसदी कर दिखाया है, लेकिन राजस्थान में पूरा नहीं होने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।
‘राजस्थान में भाजपा आ रही है’
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान में भाजपा के सत्ता में आने का दावा करते हुए कहा कि मेरा घर खुला हैं, जनता स्वागत कर रही है, मोदी जी की सरकार जिस तरह से काम करती है, उसी तरह से पार्टी, राजस्थान में भी काम करेगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines