Rajasthan Election 2023: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि 9 अगस्त को राहुल गांधी बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आदिवासियों को संबोधित करेंगे। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे भी शामिल होंगे। बता दें कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनया जाता है।
बता दें कि मानगढ़ धाम आदिवासियों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। पिछले दिनों बिरमा मुंडा के जन्मदिवस पर पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया था। हालांकि यह बीजेपी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था। इस कार्यक्रम में राजस्थान, एमपी और गुजरात के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।
पीएम मोदी को चुनौती देंगे राहुल गांधी
पीसीसी चीफ डोटासरा ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को मानगढ़ धाम में बड़ी सभा करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक उनकी जितनी सभाएं राजस्थान में हुई है उससे कहीं ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में आएंगे। कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देख रही है तो वहीं सियासी विश्लेषक इसे राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरूआत के तौर पर देख रहे हैं।
कांग्रेस आदिवासियों के लिए वर्षों से काम करती आई हैं
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग कर रही है। लेकिन पीएम ने अपने पिछले कार्यक्रम में इसे लेकर एक भी शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आदिवासियों को ऐसा तोहफा दें जिसे वे कई वर्षों तक याद रखें।
डोटासरा ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होने के साथ ही देश में भी सरकार बने। बीजेपी के लोग केवल वोट के लिए काम करते हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी का वहां जाना एक बड़ा सामाजिक संदेश हैं। हम आदिवासियों के कल्याण के लिए पहले भी काम करते आए हैं। हमसे जो भी हो सकेंगा हम करेंगे।
2018 के चुनाव में कांग्रेस को हुआ बड़ा नुकसान
आदिवासी कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक रहा है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस को वहां पर मुंह की खानी पड़ी हैं। पिछले चुनाव में बीटीपी जैसी पार्टियों ने कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की इससे कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि दक्षिण राजस्थान में विधानसभा की 28 सीटें है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 10 सीटों पर जीत मिली। वहीं 15 सीटें बीजेपी के खाते में, 2 सीटें बीटीपी के खाते में जबकि 1 सीट पर निर्दलीय को जीत मिली थीं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
13 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
14 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines