Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस बार लोगों ने एक बार फिर प्रदेश में बंपर वोटिंग की। चुनाव आयोग की मानें तो प्रदेश में इस बार 2018 की तुलना में 1 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर की कई सीटों पर देर रात 10 बजे तक वोटिंग होती रही। इस बीच गंगानगर के रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अधिकारियों की लापरवाही के चलते 95 साल का बुजुर्ग बैरंग लौट गया। एकतरफ जहां चुनाव आयोग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने के लिए तरह-तरह के जतन करती है तो वहीं दूसरी ओर मत डालने गए बुर्जुग को मतदान किए बिना ही वापस लौटना पड़ा।
मामला गंगानगर जिले के रायसिंहनगर सीट का है। यहां ततारसर निवासी 95 साल के बुजुर्ग निरंजन आर्य अपने परिजनों के साथ मतदान करने के लिए बूथ पर गए। वहां जाने पर उनको अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ ने उनको मृत बता दिया है। इसलिए वह मतदान नहीं कर सकते। इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने अधिकारियों से जीवित होने के अन्य कई सबूत दिखाए लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
2018 के चुनाव में किया था मतदान
वहीं मामले में निरंजन आर्य ने कहा कि वह 50 साल से गांव में रह रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने मतदान भी किया था मगर बीएलओ की लापरवाही के चलते इस बार उन्हे मृत घोषित कर दिया है। निरंजन ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों ने उनकी पत्नी के साथ उनको भी मृत मान लिया। बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने पहली बार होम वोटिंग की सुविधा शुरू की। इसके तहत 80 साल से ज्यादा की उम्र के सभी बुजुर्गों ने घर पर ही मतदान किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines