Rajasthan Election 2023: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ मंत्री बीजेपी से दोस्ती निभाते हैं। मुझे पता है किसी नेता के कहने से अफसर चेंज हो जाते हैं। विधायक और कार्यकर्ता के कहने पर नहीं होते। जब फील्ड में जाते हैं तो हमें ये बातें सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीजेपी-संघ को ठोक कर जवाब देते हैं। जब मेरा गला नहीं काट सकते तो तुम्हारा क्या बिगाड़ लेंगे।
मैं साफगोई से अपनी बात कहता हूं
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय दोस्ती निभाने का नहीं है। दोबारा सरकार आती है तो संगठन के कारण से आएगी। डोटासरा ने आगे कहा कि नेतृत्व के कहने पर आपको फील्ड में जाना होगा अगर कोई नहीं जाएगा तो उसे नुकसान होगा। क्योंकि वह काम करने का इच्छुक नहीं है। मैं अपने राजनीतिक जीवन में साफगोई से अपनी बात कहने वाला आदमी रहा हूं। अगर कोई कभी नुकसान होगा तो मैं भुगतने को तैयार हूं।
बड़े नेताओं के आस-पास घूमने से कुछ नहीं होगा
पीसीसी चीफ ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी इस गलतफहमी में नहीं रहे कि वह पदाधिकारी बन गया। इसका मतलब यह है कि वह नेता चाहता है कि आप कांग्रेस का राज लाने में सहयोग करें। अपना योगदान दें। आप उस नेता के आस-पास घूमने की बजाय फील्ड में जाएं और काम करें। वह नहीं कहे तो नहीं जाएं ऐसा नहीं होना चाहिए।
डोटासरा ने आगे कहा कि पिछली कार्यकारिणी में अधिकांश नेता मैसेज तक नहीं देखते थे। इसलिए उन सबकी छुट्टी कर दी। अब भी किसी ने काम नहीं किया तो बाहर हो जाएंगे। आपने अपना काम किया इसलिए धन्यवाद। अब यह जिम्मेदारी हम किसी और को दे रहे हैं। यह गु्रप में हमें नहीं लिखना पड़े। इसलिए आप सभी लोेग संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करें। उसमें मैं भी हूं। मैं भी कोई अलग नहीं हूं।
7 दिन में कार्यकारिणी बनाएं जिलाध्यक्ष
डोटासरा ने जिलाध्यक्षों को सख्त लहजे में स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष 7 दिन में अपनी कार्यकारिणी गठित कर लें। आज तक जो परिपाटी चल रही है उसके अनुसार साल भर तक जिलाध्यक्ष नहीं बनाते हैं। अब हमारे पास समय नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष 7 दिन में कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय भिजवा दें। अगर 7 दिन में कार्यकारिणी नहीं भिजवाई तो वहां पर वर्किंग प्रेसिडेंट लगाकर काम करवाना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
11 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
12 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines