Rajasthan Election 2023: कब तक आएगी कांग्रेस की लिस्ट? प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तोड़ी चुप्पी

Rajasthan Election 2023 Congress List: डोटासरा ने कहा- हमने हमारे चेयरमैन और स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर्स के सामने उम्मीदवारों पर चर्चा की है।

Rajasthan Election 2023 Govind Singh Dotasara broke silence on Congress List

Rajasthan Election 2023 Govind Singh Dotasara broke silence on Congress List

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Congress List: राजस्थान में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी थी। बीजेपी ने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 7 सांसदों को टिकट दिया है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस की लिस्ट कब तक आएगी? इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बारे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ दी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- हमने हमारे चेयरमैन और स्क्रीनिंग कमेटी के दोनों मेंबर्स के सामने वन टू वन कैंडीडेट सिलेक्शन के बारे में चर्चा की है। अब हम जल्द ही प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक करेंगे। फिर उन्हें पैनल सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

फिर एक-दो दिन बाद में या जब भी उन्हें समय मिलेगा, वे राजस्थान आकर स्क्रीनिंग कमेटी की फाइनल मीटिंग करेंगे। फिर इस मीटिंग के बाद वे केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में इसे लेकर आएंगे। सीईसी की बैठक होने के बाद पार्टी अलाकमान लिस्ट जारी कर देगा।

विज्ञापन

डोटासरा ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- लिस्ट 41 की आई है, लेकिन 82 नाराज हो गए हैं। दरअसल, बीजेपी की लिस्ट आने के बाद कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें वसुंधरा गुट के नेताओं का टिकट काटा गया है। पार्टी ने अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए कमेटी का गठन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में अशांति की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- डैमेज कंट्रोल के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम का नेतृत्व राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कर रहे हैं। मैंने भी 8-10 लोगों से बात की है। हम हर दिन समीक्षा करते हैं। जो भी डैमेज कंट्रोल करना होगा हम करेंगे। ये सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। जब ये टिकट मांग रहे थे तो एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। अब जब टिकट आवंटित हो गए हैं तो हर कोई उन्हें जिताने में जुट जाएगा। बता दें कि राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे। प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ